मुंबई : एस. एस. राजामौली ने पूरा किया सिनेमा में 25 सालों का सफर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 सितंबर 2026

मुंबई : एस. एस. राजामौली ने पूरा किया सिनेमा में 25 सालों का सफर

  • फिल्ममेकर ‘वाराणसी’ के साथ फिर हैं बॉक्स ऑफिसर पर कमाल दिखाने को तैयार

Rajamauli-new-film-varanasi
मुंबई (संवाददाता) । आज के समय में एस. एस. राजामौली एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अलग तरह की सोच, कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्ममेकर ने अपने कमाल के विज़न, फिल्ममेकिंग के लिए अपने जुनून और अपने पक्के विश्वास के साथ, अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में अब, जब फिल्ममेकर इंडस्ट्री में अपने शानदार 25 साल पूरे कर चुके हैं, तो यह इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए गए नए प्रयोग, एंटरटेनमेंट, औरसिनेमैटिक ब्रिलियंस से भरे सफर पर रोशनी डालता है। बिना किसी शक तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरुआत करने वाले एस. एस. राजामौली भारत के सबसे जाने माने और पसंद किए जाने वाले फिल्ममेकर्स में से एक हैं।  बता दें कि वह अपने समय के फिल्ममेकर्स से बेहद अलग हैं, उनके कहानी कहने का अंदाज अनोखा है और लार्जर देन लाइफ सिनेमा के लिए उनका विज़न बेमिसाल है। फिल्ममेकर सफल बाहुबली फ्रेंचाइजी के पीछे मौजूद नाम हैं। उनकी इस फिल्म ने न सिर्फ पूरे भारत में हलचल मचाई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए नए बेंचमार्क भी सेट किए। भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपनी फिल्मों के जरिए पेश करते हुए राजामौली ने हमेशा दर्शकों से अपना कनेक्शन बनाया है, साथ ही उनके दिलों में अपनी अलग जगह पक्की की है। इतना ही नहीं, भारत से बाहर भी उन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल तक पहचान दिलाई है, जिससे दुनिया का ध्यान उनकी फिल्मों के जरिए भारत की कहानी कहने की कला, संस्कृति से कमर सिनेमा के बड़े लेवल पर भी गया है।


एस. एस. राजामौली की फिल्मोग्राफी की बात करें तो, वह 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ी के अलावा, 'सिम्हाद्री', 'छत्रपति', 'मगधीरा', 'ईगा', 'RRR', 'बाहुबली: द एपिक', और कई ऐसी मेगा-ब्लॉकबस्टर्स से सजी है। अपने एपिक एक्शन ड्रामाज़ और फैंटेसी फ़िल्मों के लिए जाने जाने वाले, वे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रोलिफिक और सबसे ज़्यादा पेड डायरेक्टर्स में से एक हैं। राजामौली को कई नेशनल और इंटरनेशनल ऑनर्स मिल चुके हैं, जिनमें न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड, क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवॉर्ड, दो सैटर्न अवॉर्ड्स, चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, पांच नंदी अवॉर्ड्स, और पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें आर्ट के फील्ड में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया था। अब बात करें एस. एस. राजामौली की अगली बड़ी फिल्म को तो, वह महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन कैसे बड़े स्टार्स के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर आने के लिए तैयार हैं। फिल्म की पहली झलक मेकर्स ने हाल ही में सामने लाई थी, जिसे देखने के बाद दर्शकों में उत्सुकता अलग लेवल पर पहुंच गई। ‘वाराणसी’ की दुनिया की एक बड़ी झलक दिखाने वाले वीडियो में दर्शकों को फिल्म के दिलचस्प टाइम-ट्रैवल कॉन्सेप्ट और लार्जर देन लाइफ दुनिया से रूबरू कराया गया। फिल्ममेकर ने इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक ग्लोबट्रॉटिंग एडवेंचर के तौर पर तैयार किया है, जिसमें क्लासिक एडवेंचर फिल्मों की कहानी और इमोशनल टोन से प्रेरित है।

कोई टिप्पणी नहीं: