कोलकाता : ममता की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, CM शुभेंदु से मीटिंग के बाद फैसला, नंदीग्राम उपचुनाव में ट्विस्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

कोलकाता : ममता की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, CM शुभेंदु से मीटिंग के बाद फैसला, नंदीग्राम उपचुनाव में ट्विस्ट

mamta-candidate-meet-shubhendu
कोलकाता । नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा मोड़ आया है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले संचिता ने राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद भी लिया था. उस समय इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया था, लेकिन अब संचिता के नामांकन वापस लेने के बाद इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में अब मुकाबले और उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर बदल गई है. दरअसल, संचिता प्रधान डे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की ओर से नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार थीं. नामांकन की जांच के बाद उन्हें 'फुटबॉल खिलाड़ी' चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था. इसके बाद वह नबन्ना पहुंचीं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. अब उन्होंने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं: