नई दिल्ली । बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कोली हरिद्वार शहर कोतवाली के भूपतवाला इलाके में रह रहा था. पिछले कुछ दिनों से वह इसी इलाके में चाय की दुकान चला रहा था. इसी दौरान उसने चाय की दुकान पर फांसी लगाकर जान दे दी.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. सुरेंद्र कोली निठारी कांड के मामलों में आरोपी था और हाल ही में इन मामलों में बरी किया गया था. पुलिस अब उसकी मौत से जुड़े हालात की जांच कर रही है. SHO कुंदन सिंह राणा ने आजतक को बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे इस संबंध में कॉल मिली थी. इसके बाद जब मृतक की ID चेक की गई तो पता चला कि उसने अपना नाम सुरेंद्र कोली बताया था. SHO के मुताबिक, मृतक के पास से मिली ID निठारी वाले सुरेंद्र कोली से मिलती है. उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने रस्सी को ऊपर से बांधकर फांसी लगाई थी.
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लगाई फांसी
दिल्ली : निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लगाई फांसी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें