सहरसा, (संवाददाता) । सहरसा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड 15 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा (26) की उसके घर में हत्या कर दी गई.अभिजीत सिंह का शव कमरे में बेड पर मिला. चेहरे पर तकिया रखा हुआ था. मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल पर कमरे में खून के छींटे, बिखरा सामान और इधर-उधर पड़ी चप्पलें मिलीं. मृतक का मोबाइल भी गायब है.पुलिस ने एफएसएल व फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों के अनुसार अभिजीत के माथे के बाईं ओर गोली लगने के निशान मिले हैं. हालांकि मौत गोली लगने से हुई या तकिया दबाने से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी.
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
सहरसा : घर में घुसकर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें