- 22, 24 और 25 अक्तूबर को उमड़ सकती है श्रद्धालुओं की भीड़, विश्वनाथ धाम में प्रवेश-निकास के लिए बनेगी विशेष व्यवस्था
- श्रावण के सोमवार की तर्ज पर होगी बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ ने बनाई रणनीति
प्रवेश-निकास पर रहेगी विशेष निगरानी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त इंतजाम करने के साथ आवागमन सुचारु रखा जाए। सभी संबंधित विभाग और कार्यदायी एजेंसियां आपसी समन्वय से समय रहते तैयारियां पूरी करें। बैठक में तय किया गया कि भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल कदम उठाए जाएंगे, ताकि धाम में अनुशासित व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी न हो। एयर शो के तीनों दिनों में संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें