सीहोर : अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने शहर की हजारों प्रतिभाओं को दिया विशाल मंच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

सीहोर : अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने शहर की हजारों प्रतिभाओं को दिया विशाल मंच

  • नवरात्र में प्रतिवर्ष राय परिवार आयोजित करेगा क्रिसेंट गरबा महोत्सव :  विधायक राय

Garba-mahotsav-sehore
सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने एक माह तक गरबा प्रशिक्षण और गरबा महोत्सव आयोजित कर इतिहास रच दिया। प्रतिभागी महिलाओं बालिकाओं युवतियों और शहर वासियों की मांग पर विधायक सुदेश राय ने गरबा महोत्सव प्रतिवर्ष भव्य विशाल रूप में आयोजित करने का फैसला ले लिया।आवासीय खेलकूद मैदान पर श्रीमती अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा तीन दिनों तक आयोजित हुए क्रिसेंट गरबा महोत्सव ने अपार सफलता अर्जित की। क्रिसेंट गरबा महोत्सव की सफलता का राज शहर के नागरिकों का प्रतिष्ठित राय परिवार पर अटूट विश्वास के रूप में सामने आया। शहर के हर गली मोहल्ले कॉलोनी कस्बे के कोने कोने में रहने वाले परिवारों ने पांच हजार से अधिक संख्या में अपनी लाडली बेटियों बहनो को क्रिसेंट गरबा महोत्सव में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की। युवतियों और महिलाओं ने तीन दिन मातारानी की आराधना के लिए सामूहिक रूप से गरबा रास किया।


संस्कारों पर जताया भरोसा 

गरबा प्रतिभागी सीहोर के प्रत्येक कोने से आये शहर की कोई ऐसी कॉलोनी, वार्ड या मोहल्ला नही था जहां से इन युवतियों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा नही लिया हो तभी तो क्रिसेंट गरबा महोत्सव महा गरबा रास बन गया।शहर के नागरिकों को राय परिवार के संस्कारों पर भरोसा ऐसा है की हर प्रतिभागी के परिवार ने, उनके मा बाप ने उन्मुक्त मन से अपनी बच्चियों को मा की आराधना के इस पर्व पर भाग लिए जाने में स्वयं को गौरान्वित एवं सुरक्षित महसूस किया।


करुणा से भरी अरुणा की सहजता के हुए मुरीद 

अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच जिसकी प्रणेता समाजसेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय स्वयं इतनी सौम्य, सरल और सहजता से हर प्रतिभागी से अपनत्व का भाव लिए मिलती रही की प्रतिभागियों ऐसा लगा ही नहीं कि वह अपने परिवार से दूर है। क्रिसेंट गरबा महोत्सव के दौरान श्रीमती अरुणा राय के व्यक्तित्व का मुरीद हर कोई हो गया था। एक माह तक चले क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागी और ऐसा कोई प्रतिभागी नही होगा जिसके मन को श्रीमती अरुणा राय के निश्छल प्रेम और वात्सल्य भाव ने छुआ नहीं होगा ! 


 गाड़ दिए सफलता के झंडे

उनके प्रयास की सराहना इसलिए भी है कि इतने बड़े परिवार की बहू होने के बाद भी, तीन बार के विधायक सुदेश राय की अर्धांगनी होने के बाद भी हर वर्ग के लोगों से एक समान आत्मीयता और सीहोर की प्रतिभाओं को निखारने और बढ़ावा देने के लिए ऐसा मंच उपलब्ध कराना श्रीमती अरुणा  राय को अलग विशेष पहचान दिलाता है। श्रीमती राय का वाक़ई में अदभुत और अकल्पनीय प्रयास था और कार्यक्रम ने सफलता के उत्तुंग शिखर पर झण्डे गाड़ दिए।


शांतिपूर्वक आनंदमय संपन्न हुआ महोत्सव 

प्रतिष्ठित राय परिवार के प्रमुख  राकेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय,विधायक सुदेश  राय, नीलेश राय और चारों सम्मानीय भाभियों श्रीमती रोमानी राय,श्रीमती नमिता राय, श्रीमती अरुणा राय, श्रीमती सुषमा राय और अगली पीढ़ी के सभी सदस्यों और परिवार के लिए समर्पित भांजे राजकुमार जायसवाल रिंकू श्रीमती शीतल राय ने इस कार्यक्रम को सीहोर की जनता के लिए पारिवारिक माहोल के साथ मनाने में कोई कसर बाकी नही रखी और उसी के परिणामस्वरूप सीहोर में राष्ट्रीय स्तर का ऐसा भव्य आयोजन शांतिपूर्वक आनंदमय सम्पन्न हुआ।


प्रतिभागी बालिकाओं को मिले पुरस्कार 

क्रिसेंट गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने वाली चुनिंदा प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा 101 आकर्षक पुरस्कारों का वितरण किया गया। पुरस्कारों में बाइक लैपटॉप मोबाइल, वाशिंग मशीन, कूलर ओवन सहित अन्य पुरस्कार भी शामिल रहे। पुरस्कार पाकर प्रतिभागी बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। 

कोई टिप्पणी नहीं: