सीहोर : चितौड़िया लाखा और दीदाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

सीहोर : चितौड़िया लाखा और दीदाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

  • बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फल एवं मिठाई का किया वितरण, खेल-खेल में सीखने के लिए किया प्रेरित

Angan-milan-anganwadi-sehore
सीहोर। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत चितौड़िया लाखा और दीदाखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए फल एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में समूह की महिलाएं, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, किशोरी बालिकाएं तथा बच्चे शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित देखभाल के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।


समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रेखा धरम सिंह मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समुदाय की सहभागिता बढ़ती है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को आंगनवाड़ी केंद्रों से अधिक सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर सारिका राठौर, सरिता, रेखा, ज्ञानवती मेवाड़ा, संगीता वर्मा, पूजा मेवाड़ा, नैसी राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: