सीहोर : ब्लू वर्ड ने रोमांचक मुकाबले में सेंट ऐनिस को 4 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

सीहोर : ब्लू वर्ड ने रोमांचक मुकाबले में सेंट ऐनिस को 4 रन से हराया

  • शहर के आवासीय खेलकूद परिसर में आरएसआई कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के भोपाल नाके के समीपस्थ आवासीय खेलकूद परिसर में आरएसआई कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को एक रोमांचक मैच में ब्लू वर्ड स्कूल ने सेंट ऐनिस स्कूल टीम को 4 रन से हराया। इस मुकाबले में दर्शिल समाधिया ने 22 रन और गेंदबाजी में 1 विकेट का हरफनमौला पारी खेली। जिससे ब्लू वर्ड स्कूल ने जीत हासिल की।  इस मौके पर खेल अधिकारी अता उल्ला खान, आरएसआई के कोच अक्षय दुबाने, अजय चंदेल, संस्कार मंच की ओर से धर्मेन्द्र माहेश्ववरी आदि ने दर्शिल समाधिया को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू वर्ड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 108 रन बनाए थे। इसमें दर्शिल समाधिया ने 22 रन, अर्थव शर्मा ने 14 रन और अनंत ने 10 रन की पारी खेली। वहीं सेंट ऐनिस की ओर से गेंदबाजी करते हुए लोकेन्द्र धनगर ने 3 विकेट, आदित्य-अर्पित ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट ऐनिस टीम 19.1 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। इसमें लोकेन्द्र धनगर ने 33 रन, गौरव जायसवाल ने 19 रन और कुणाल गोलिया ने 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्लू वर्ड की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंद मेवाड़ा-राघव सिसौदिया ने 3-3 विकेट और दर्शिल-अनंत ने 1-1 विकेट हासिल किया।


भैरुंदा ने नवीन विद्या भारती स्कूल को 121 रन से हराया

आरएसआई के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि दूसरे मैच में भैरुंदा टीम ने नवीन विद्या भारती स्कूल की टीम को 121 रन के विशाल अंतर से हराया। इस मैच में भैरुंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवीन विद्या भारती स्कूल की टीम 12.5 ओवर में 51 रन ही बना सकी। भैरुंदा की ओर से पियुष ने 56 रन और सिद्धांत ने 35 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में अर्सलान 2 विकेट, अभिमन्यु मीना 2 विकेट , रौनक शर्मा 2 विकेट और युवराज 1 विकेट हासिल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: