वाराणसी : डिजाइन में नवाचार की चमक, ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026’ सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

वाराणसी : डिजाइन में नवाचार की चमक, ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026’ सम्मान

  • 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में Innovative Design Pattern श्रेणी में मिला अवॉर्ड, हस्तनिर्मित Knotted Carpet को मिली पहचान

Bhadohi-Carpet-expo-award-varanadi
भदोही/वाराणसी (सुरेश गांधी)। भारतीय कालीन की पारंपरिक बुनाई में आधुनिक डिजाइन और नवाचार का रंग भरने के लिए ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (ICE) 2026 के दौरान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी (IICT), भदोही की ओर से आयोजित डिजाइन अवॉर्ड समारोह में कंपनी को ‘Innovative Design Pattern’ श्रेणी में यह सम्मान मिला। ग्लोबल ओवरसीज को यह पुरस्कार उसके Knotted Carpet उत्पाद के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रमाणपत्र पर कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के चेयरमैन मुकेश कुमार गोम्बर और IICT के निदेशक प्रो. डॉ. आर. के. वार्ष्णेय के हस्ताक्षर हैं। कंपनी की ओर से बृजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता और शाश्वत गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया। कंपनी के पार्टनर संजय गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य एवं परिवार के मार्गदर्शक प्रहलाद दास गुप्ता भी इस उपलब्धि से जुड़े रहे। अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। ग्लोबल ओवरसीज पारंपरिक भारतीय कालीन शिल्प को समकालीन डिजाइन, तकनीकी नवाचार और वैश्विक बाजार की बदलती पसंद के साथ जोड़कर नए उत्पाद विकसित कर रहा है। ऐसे में ‘नवसृष्टि-2026’ सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हस्तनिर्मित कालीन की बदलती डिजाइन-दुनिया में भदोही की रचनात्मक क्षमता की पहचान भी माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: