- आस्था, रहस्य और चमत्कार से सजी माही श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर केवल भक्ति और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। इसमें घर की महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक, रिश्तों में तनाव और साजिश के दृश्य भी दिखाई देते हैं। कुछ दृश्यों में महिलाएं छत की मुंडेर से झांकती नजर आती हैं, जबकि काले वस्त्र पहने और हाथ में मशाल लिए एक रहस्यमय किरदार कहानी के रोमांच को बढ़ाता है। वहीं, गुंडों द्वारा एक महिला को घेरने के दृश्य कहानी में संघर्ष और खतरे की मौजूदगी का संकेत देते हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “उनका प्रयास हमेशा भोजपुरी दर्शकों के सामने ऐसी कहानियां लाने का रहा है, जिनमें मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी मिले।“ उनके मुताबिक, ‘कंगन माई के’ आस्था, रहस्य और दैवीय शक्ति से जुड़ी अलग तरह की कहानी है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार करने का प्रयास किया गया है, ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में शानदार अनुभव मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रेलर दर्शकों को पसंद आएगा और उन्हें फिल्म देखने के लिए उत्साहित करेगा। निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि, “‘कंगन माई के’ में आस्था, पारिवारिक रिश्तों, रहस्य और रोमांच को एक साथ पिरोया गया है। कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकेशन, दृश्यांकन, एक्शन और वीएफएक्स के माध्यम से कहानी को प्रभावशाली बनाने की कोशिश की गई है। निर्देशक के अनुसार, फिल्म भोजपुरी दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का प्रयास है।“
अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने ‘कंगन माई के’ को अपने लिए बेहद खास फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में दर्शकों को भावनाओं, आस्था और रहस्य से जुड़ी दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण और यादगार अनुभव रहा। माही ने फिल्म की पूरी टीम की मेहनत का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि दर्शक उनके किरदार और फिल्म की कहानी को भरपूर प्यार देंगे। फिल्म में माही श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा और विनीत विशाल के साथ अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, ईश्वर चंद्र मौर्य, पूजा दुबे, स्वीटी ओझा, श्वेता पांडेय, रती दास और रोहन कुमार पटेल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है। निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता निवेदिता कुमार और कार्यकारी निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। सिनेमैटोग्राफी आर.आर. प्रिंस और संपादन अभिनव मिश्रा ने किया है। फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है। गीतकारों में प्यारेलाल यादव, अमरेश भट्ट, ओम झा और राजेश पांडेय शामिल हैं। गीतों को इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार और सुगम सिंह ने आवाज दी है। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा ने तैयार किया है। एक्शन निर्देशन हीरालाल यादव, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और वीएफएक्स की जिम्मेदारी ओमप्रकाश यादव ने संभाली है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का संगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें