मुंबई : कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

मुंबई : कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ

Volformer-beauty-technology
मुंबई (अनिल बेदाग): खूबसूरत, जवां और कसाव वाली त्वचा की चाहत रखने वालों के लिए कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी एक नया विकल्प लेकर आई है। फोटोनेंस ने मुंबई के मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक में ‘वोलफॉर्मर’ नामक एडवांस्ड नॉन-इनवेसिव स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की क्लासिस द्वारा विकसित यह तकनीक बिना सर्जरी त्वचा को अधिक फर्म, स्मूद और तरोताजा दिखाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है।


वोलफॉर्मर में कोरियन तकनीक वोल्न्यूमर और अल्ट्राफॉर्मर का संयोजन किया गया है, जो त्वचा की विभिन्न परतों पर काम करता है। फोटोनेंस के डायरेक्टर हिमांशु बालधा ने कहा, “आज लोग ऐसे ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो उनकी व्यस्त जीवनशैली के अनुकूल हों और कम से कम रिकवरी टाइम में प्रभावी व प्राकृतिक परिणाम देने पर केंद्रित हों। वोलफॉर्मर ऐसी ही दो भरोसेमंद कोरियन तकनीकों को एक साथ लाता है।” मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक की संस्थापक एवं चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा साचदे ने कहा, “स्किन टाइटनिंग में त्वचा की अलग-अलग परतों पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है, ताकि अधिक फर्म और फ्रेश लुक के साथ प्राकृतिक परिणामों पर फोकस किया जा सके।” इस लॉन्च में अभिनेत्री हेली शाह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “अपनी त्वचा को लेकर अच्छा महसूस करना आत्मविश्वास बढ़ाता है। भारत में ऐसी आधुनिक कोरियन तकनीक उपलब्ध होना उत्साहजनक है।”

कोई टिप्पणी नहीं: