पटना : हम राहुल गांधी के बब्बर शेर, मीडिया में मजबूती से पार्टी का पक्ष रखें प्रवक्ता : राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

पटना : हम राहुल गांधी के बब्बर शेर, मीडिया में मजबूती से पार्टी का पक्ष रखें प्रवक्ता : राजेश राम

  • बिहार प्रदेश कांग्रेस के मिडिया विभाग की बैठक संपन्न
  • मीडिया नैरेटिव से इतर जनहित में पार्टी के मुद्दों को उठाना प्रवक्ता की प्रमुख जिम्मेदारी : कृष्णा अल्लावरू 

Bihar-congress-media-meeting
पटना 9 अक्टूबर (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस ने टैलेंट हंट द्वारा चयनित प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की एक मीटिंग आयोजित की। मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री अजय कुमार पासवान ने किया।  इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम एवं बिहार प्रदेश के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि वर्तमान  समय में प्रवक्ताओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण एवं चुनौती पूर्ण है। जिस प्रकार से मीडिया में सत्ताधारी दल बीजेपी द्वारा भ्रामक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, उससे इतर पार्टी के पक्ष को मीडिया में मजबूती से रखना प्रवक्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारी है।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम ने प्रवक्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं। किसी से डरेंगे नहीं। प्रवक्ता भयमुक्त होकर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री अजय कुमार पासवान ने प्रवक्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने की सलाह दी। ताकि मजबूती से जनता के बीच पार्टी का पक्ष रखा जाय।  मीटिंग में  अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ,मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी , मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन ज्ञान रंजन , पंकज यादव एवं जोनल मीडिया कॉर्डिनेटर अमित कुमार सहित सभी प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: