समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर लड़ रहे विधान परिषद चुनाव : संदीप कुमार चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार के मुद्दे पर लड़ रहे विधान परिषद चुनाव : संदीप कुमार चौधरी

  • माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील की
  • शिक्षा, लोकतंत्र बचाने को देश के अंदर युवा पीढ़ी सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं : विधायक संदीप सौरभ

Cpi-ml-mlc-election-darbhanga
समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (संवाददाता) । देश के अंदर युवा पीढ़ी शिक्षा, रोजगार, लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। जिन सवालों को लेकर देश के युवा संघर्षरत है, उन सवालों को भाकपा माले ने चुनावी मुद्दा बनाया है। उक्त बातें भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ ने गुरुवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार शिक्षा की बेहतरी का जितना ढ़ोल पिट ले लेकर इंटर पास करने के बाद बिहार में 33 प्रतिशत छात्रों को डिग्री कालेज में नामांकन से वंचित रह गए। पीजी की पढ़ाई गिने-चुने काॅलेज में ही होती है। बहुसंख्यक छात्रों को पीजी करने के लिए बाहर का रूख करना पड़ता है। स्कूल से लेकर काॅलेज तक में बुनियादी सुविधाओं का आभाव है। इन जगहों पर लाईब्रेरी, लेबोरेटरी तक का सुविधा उपलब्ध नहीं है। वित्तरहित काॅलेज में शिक्षकों को 5-10 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। आज भी नियोजित शिक्षक कई सुविधा से वंचित हैं। तमाम विरोध के बाबजूद संविदा पर बहाली की जा रही है। यह चुनाव सरकार बनाने और गिराने के लिए नहीं है। भाकपा माले यह चुनाव मुद्दे पर लड़ रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भाकपा माले उम्मीदवार का० संदीप कुमार चौधरी को वरीयता क्रम का प्रथम वोट देकर विजयी बनाएं।


दरभंगा स्थातक क्षेत्र के भाकपा माले समर्थित उम्मीदवार का० संदीप कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा विधान परिषद का बड़ा चुनाव क्षेत्र है। वोटर बनाने का प्रक्रिया जटिल है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रहित को लेकर संघर्षरत रहे हैं। आज राज्य में छात्र-युवा शिक्षा, रोजगार, महंगाई, स्कूल-कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर का आभाव, संविदा पर बहाली, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। अदालत में वकालत खाना का आभाव है। सरकार घोषणा के बाबजूद वैकेंसी निकालने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 1 लाख छात्र इंटर पास किये हैं और ग्रेजुएशन का सीट करीब 10 हजार है। ऐसे में छात्रों को मनचाहा विषय नहीं मिल रहा है, उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। भाकपा माले ने इन्हीं मुद्दों को चुनाव मुद्दा बनाया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता मुद्दों पर चुनाव लड़ रही भाकपा माले उम्मीदवार को वरीयता का प्रथम वोट देकर विजयी बनाएं। प्रेस कांफ्रेंस में भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, चुनाव प्रभारी सुनील कुमार, ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: