- आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध कराई गई मेडिकल की सुविधाएं
- क्रिसेंट गरबा महोत्सव में इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा रहा है अटल हॉस्पिटल
क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अटल हॉस्पिटल की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महोत्सव में शामिल होने वाली बालिकाओं, महिलाओं और अन्य लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की करीब पांच हजार बालिकाओ ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब होने या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर अटल हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा समय पर चिकित्सा सहायता दी गई। इमरजेंसी के लिए अटल हॉस्पिटल के द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था भी रखी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें