सहरसा, 15 अक्टूबर 2026 (रजनीश के झा) । प्रशांत किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत पर सम्राट सरकार को घेरा, बोले- जब बिहार में लोग अपराधियों को चुनकर सदन का सदस्य बनाएंगे और सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज, अच्छे लोगों और रोजगार की कल्पना कैसे कर सकते हैं? पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी, बालू माफिया से पैसा कमाने व अपराध को संरक्षण देने में है। पीके ने MLC चुनाव की तैयारियों पर दिया बड़ा बयान, बोले- MLC चुनाव सरकार बनाने या हटाने का नहीं, उस पर अंकुश लगाने का चुनाव है, कोसी में NK Yadav हारते हैं तो भाजपा से जुड़े विधायक-सांसद से लेकर दिल्ली तक के नेता सोचेंगे कि लोग भाजपा से विमुख क्यों हो रहे हैं? इससे जवाबदेही बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। PK ने राघोपुर नाव हादसे में दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत पर जताई संवेदना, बोले- दुखद है, यह बताता है कि जहां लोग अपने और अपने बच्चों की सुविधाओं को छोड़कर जाति-धर्म में बंटकर वोट देते हैं, वहां सुधार नहीं होगा। आज के जमाने में नाव पर 20-25 बच्चे डूब जाएं और कोई NDRF या SDRF न हो, यह आदिकाल जैसी घटना।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
सहरसा : अपराधियों को चुनकर सदन भेजेंगे तो सरकार भी अपराधी चलाएंगे : पीके
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें