- सेवा को मिला क्रिसेंट गरबा महोत्सव मंच पर बड़ा सम्मान
सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण मंच पर शनिवार को विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने मानव सेवा और प्रकृति की रक्षा करने वाले गुरदा लंगर और संडे का सुकून टीम का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सुशील ताम्रकार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्रिसेंट गरबा महोत्सव में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं के द्वारा सामूहिक गरबे की प्रस्तुति दी गई। संडे का सुकून और गुरु दा लंगर टीम के द्वारा अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा बालिकाओं को दिए जा रहे हैं निशुल्क गरबा प्रशिक्षण पर खुशी व्यक्ति की गई और गरबा सीख रही बालिकाओं का हृदय से उत्साह वर्धन किया।

विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा ने माता रानी जगदंबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का विधिवत्त शुभारंभ किया। सम्मानित हो रहे संडे का सुकून और गुरदा लंगर टीम के कार्यों की प्रशंसा सराहना करते हुए विधायक सुदेश राय ने बताया कि संडे का सुकून टीम पूर्ण रूप से हृदय को आत्मा को सुकून देने वाला ही जनहित इसी कार्य करती है शहर में पौधे लगाना या फिर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना स्वच्छता के लिए सड़क पर झाड़ू लगाना जैसे अनेक काम बिहार टीम करती है इसी प्रकार गुरूदा लंगर के सदस्य जिला अस्पताल में प्रति सप्ताह मरीज और उनके साथ आने वाले परिजनों को भजन उपलब्ध कराते हैं। विधायक सुदेश राय ने कहा कि संडे का सुकून और गुरु दा लंगर की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। संडे का सुकून टीम शहर की सुंदरता के लिए अत्यधिक काम करती है तो गुरु दा लंगर से जुड़े लोग शहर में कभी किसी को भूख नहीं सोने देते हैं घर-घर तक भोजन प्रसादी पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि संडे का सुकून और गुरूदा लंगर टीम की मदद के लिए राय परिवार हमेशा तत्पर रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें