पंडित सुनील शर्मां के अनुसार 8 नवंबर रविवार को स्वाती नक्षत्र में दीपावली मनाई जाएगी l 8 नवंबर रविवार को सुबह 10:23 से 9 नवंबर सोमवार को सुबह 11:01 तक अमावस्या तिथि रहेगी l शास्त्र मान्यता अनुसार प्रदोष कल में अमावस्या तिथि का होना श्रेष्ठतम माना गया है इसलिए रविवार शाम को भगवान शिव शक्ति नंदन प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर आदि देवताओं की पूजा अर्चंना की जाएगी दीपावली के दिन भूमि भवन दुकान व नई योजनाओं का शुभारंभ श्रेष्ठतम है इस दिन श्री यंत्र की विशेष पूजा अर्चंना की जाती है। सोमवार 9 नवंबर को स्नानदान सोमवती अमावस्या रहेगी अमावस्या को मुख्यतः पितरों की पूजा होती है। 9 नवंबर सोमवार को प्रतिपदा एकम तिथि सुबह 11:02 से प्रारंभ होकर 10 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12:09 तक रहेगी l उक्त समय अवधि के उदिया तिथि में गौमाता पूजन, गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार इस दिन गौमाता के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विशेष पूजा अर्चना की जाती है l 11 नवंबर मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग अमृत सिद्धि योग रहेगा इस दिन अनुराधा नक्षत्र में भाई दूज पर्व मनाया जाएगा बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी सफलता और सुख समृद्धि की कामना करती हैं इस दिन यमुना में स्नान का विशेष धार्मिक है l
सीहोर। इस वर्ष दीपोत्सव 6 नवंबर शुक्रवार से 11 नवंबर बुधवार तक मनाया जाएगा। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कार्तिक मास में 1 ब 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा l पुष्य नक्षत्र की समय अवधि में बर्तन, वस्त्र ,आभूषण व वाहन खरीदना श्रेष्ठ माना गया है इसलिए इस अवधि में अधिकतम वस्तु खरीदी जाती है l शुक्रवार 6 नवंबर को हस्त नक्षत्र प्रदोष व्रत में धनतेरस के साथ दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ होगा और इस दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई जाएगी ताकि पूरे वर्ष सुख सौभाग्य और आरोग्यता बनी रहे l धनतेरस के दिन नवीन वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। शनिवार 7 नवंबर को चित्रा नक्षत्र में नरक चतुर्दंशी रहेगी इस दिन को छोटी दिवाली भी कहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें