- अपने ‘ऑब्सेशन एरा’ को लेकर दिया बड़े प्रोजेक्ट का संकेत
उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता तब बढ़ गई, जब निबेदिता ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के लेटेस्ट ‘ऑब्सेशन’ प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, “कृति ने मुझे भी अपने ऑब्सेशन एरा के लिए आधिकारिक तौर पर उत्साहित कर दिया है! 👀❤️🔥 कुछ मजेदार, इंटेंस और बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड होने वाला है। जुड़े रहिए दोस्तों!” निबेदिता के इस दिलचस्प नोट ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर अटकलों का दौर शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके ‘ऑब्सेशन एरा’ के जिक्र ने फैंस का ध्यान जरूर खींचा है। यह उनके करियर में एक नई दिशा और पर्दे पर एक अलग अंदाज की झलक होने का संकेत दे रहा है। उनके इस हालिया सोशल मीडिया अपडेट के बाद दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि निबेदिता अपने अगले प्रोजेक्ट में क्या नया लेकर आने वाली हैं। चाहे वह कोई इंटेंस किरदार हो या फिर किसी अनोखी कहानी का हिस्सा, उनके आगामी प्रोजेक्ट ने अभी से फैंस के बीच चर्चा शुरू कर दी है। इस रहस्य और उत्सुकता के बीच अब सभी की निगाहें निबेदिता पाल की अगली घोषणा पर टिकी हैं। उनके नए प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें