हाजीपुर : जीत पर 10 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

हाजीपुर : जीत पर 10 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी : प्रशांत किशोर

Prashant-kushore-in-hajipur
हाजीपुर, 11 अक्टूबर (रजनीश के झा) । हाजीपुर में शिक्षक संवाद में पहुंचे PK, बोले- शिक्षकों को 7वां वेतनमान और जनसुराज के स्नातक उम्मीदवार की जीत पर 10 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की होगी; इस बार लोगो ने सोच लिया है, न ऊपर देखकर वोट करेंगे, न नीचे देखकर, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य, 7वें वेतनमान, दशकों से चली आ रही वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और रोजगार के लिए वोट करेंगे। प्रशांत किशोर ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को तिलचट्टा कहने पर जीतनराम मांझी को घेरा, बोले -  जीतन राम मांझी के शब्द चयन और व्यक्तित्व को कोई गंभीरता से नहीं लेता, सरकार आंदोलनों को दबा या रोक नहीं सकती, दो-चार-पांच दिन सेनाबल लगाकर लोगों को घर से निकलने से रोक सकती है, लेकिन 40 हजार अर्धसैनिक बलों को सड़क पर उतारना आंदोलन की ताकत और सरकार के डर को दिखाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: