भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद स्कूल के विशाल मैदान पर सजी-धजी गरबा करने पहुंची तीन हजार से अधिक बालिकाओं महिलाओं को संबोधित करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक गरबा महोत्सव सीहोर में मनाया जा रहा है क्रिसेंट गरबा महोत्सव इतिहास रच दिया है। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं को गरबा प्रशिक्षण लेने और प्रस्तुति देने के लिए तैयार करना बड़ी बात है। वरिष्ठ समाज से भी अखिलेश राय अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय समाजसेवीका श्रीमती अरुणा राय ने मातृशक्ति को एक स्थान पर एकत्रित कर दिया है। पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी बालिकाओं और माता बहनों के अंदर माता भवानी दुर्गा की शक्ति का संचार हो रहा है इस मां की शक्ति से आप सभी यहां पर गरबा करने पहुंच रही है। माता रानी जगदंबा के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद आपको दिलाने के लिए विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा सेतु का कार्य कर रहे हैं। पंडित श्री मिश्रा के आह्वान क्रिसेंट गरबा महोत्सव में सम्मिलित हो रही हजारों बालिकाओं ने कहा कि क्रिसेंट गरबा अब प्रतिवर्ष होना चाहिए। पंडित श्री मिश्रा ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेव अखिलेश राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सब माता रानी जगदंबा कृपा से हो रहा है राय परिवार आपकी सेवा में आगामी समय में भी इसी प्रकार तत्पर रहेगा।
सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में आवासीय खेलकूद मैदान पर पहुंचकर शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने रविवार को अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित निशुल्क गरबा प्रशिक्षण लेकर सामूहिक गरबा प्रस्तुति दे रही तीन हजार पांच सौ से अधिक बालिकाओं महिलाओं को संबोधित किया। क्रिसेंट गरबा महोत्सव के विशाल मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, निलेश राय, समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय,भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल रांझा राय, राज राय सहित समस्त राय परिवार के सदस्यों ने विश्व विख्यात शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का पुष्प मालाए पहनाकर सत्कार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें