सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा शहर में सड़क निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 2 स्थित देव नगर कॉलोनी में 32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य किया गया। इस सड़क का निर्माण नर्मदा प्रसाद के घर से पर्वत मेवाड़ा के घर होते हुए डॉक्टर साहब के घर तक कराया गया है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। अच्छी सड़कों से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलती है और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होता है। नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आगे उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय सहित वार्ड क्रमांक 2 के रहवासी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : वार्ड क्रमांक 2 में 32 लाख रुपये की लागत से हुआ सीसी रोड निर्माण, रहवासियों को मिलेगी सुविधा
सीहोर : वार्ड क्रमांक 2 में 32 लाख रुपये की लागत से हुआ सीसी रोड निर्माण, रहवासियों को मिलेगी सुविधा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें