सीहोर : विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि उपज मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

सीहोर : विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि उपज मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

  • किसानों और व्यापारियों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं : पंकज शर्मा

Sehore-congress
सीहोर। मंगलवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कृषि उपज मंडी कार्यालय पहुंचकर मंडी सचिव नरेंद्र माहेश्वरी से मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मंडी प्रांगण की विभिन्न समस्याओं की ओर सचिव महोदय का ध्यान आकर्षित कराया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर कृषि उपज मंडी में कई समस्याएं हैं, जिनसे यहां आने वाले कृषकों, व्यापारियों और आम जनता को।काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां प्रमुख रूप से बेसहारा मवेशियों की बड़ी समस्या है, जिससे यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का भी काफी अंदेशा बना रहता है, लेकिन यहां मौजूद गार्डो का इस ओर कोई ध्यान नहीं रहता और गार्डों की इस मनमानी का खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पड़ता है तथा गार्डों की लापरवाही और मनमानी से यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। पंकज शर्मा ने कहा कि इसके अलावा यहां साफ-सफाई और पेयजल के इंतजाम भी नाकाफी हैं, जिससे लोग काफी मुसीबत झेलते हैं और उनको पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है तथा गंदगी होने से बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। पंकज शर्मा ने मंडी सचिव से तत्काल इन सभी समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में यहां आने वाले कृषकों व्यापारियों को और आम जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि जल्द ही ये सभी समस्याएं सुलझाई नहीं गईं तो किसानों, व्यापारियों और आम जनता के हित में कांग्रेसजन उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मंडी प्रशासन के लचर रवैए की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: