सीहोर : पंकज शर्मा जिला कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्ति, कांग्रेसजनों ने दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

सीहोर : पंकज शर्मा जिला कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्ति, कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Sehore-congress
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस बार कांग्रेस संगठन ने जंबो जेट के बजाय छोटी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते अध्यक्ष सहित कुल 52 लोगों को ही कार्यकारिणी में जगह मिल सकी है। नवीन कार्यकारिणी में अनुभव एवं युवा शक्ति का पर्याप्त संतुलन रखा गया है। इस कार्यकारिणी में सीहोर के युवा एवं सक्रिय नेता पंकज शर्मा को प्रवक्ता पद की बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज शर्मा पार्टी के दिये निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हैं और पार्टी हित में सक्रिय रहकर सभी मंचों पर पूरी ताकत के साथ पार्टी का पक्ष रखते हैं। उनकी इसी सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनको प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज शर्मा के प्रवक्ता बनने से पूरे जिले के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलबीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, शैलेन्द्र पटेल, कैलाश परमार, हरपाल ठाकुर, महेश राजपूत, विक्रम मस्ताल शर्मा, विनीत सिंघी, मीना सिंघी, गुलाब बाई ठाकुर, अभय मेहता, राहुल यादव, पवन राठौर, घनश्याम यादव, निशांत वर्मा, शशांक सक्सेना, सतीश दरोठिया, डॉ. हर्ष गुप्ता, कपिल गौर, कपिल सूर्यवंशी, आसिफ अंसारी, जय सिंह भारती, राजेश रैकवाल, अरुण मालवीय, अजय रैकवार, हर्षदीप राठौर, देवेंद्र ठाकुर बोरदी, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, विवेक टांक, अभिषेक लोधी आदि कांग्रेसजन शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: