सीहोर : खाटू श्याम बाबा का सजा अलौकिक दरबार, भक्तों पर हुई पुष्प और इत्र की वर्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

सीहोर : खाटू श्याम बाबा का सजा अलौकिक दरबार, भक्तों पर हुई पुष्प और इत्र की वर्षा

  • नव ज्योति संगठन की भजन संध्या में देर रात तक गूंजे श्याम भक्ति के भजन, बाबा को लगाया छप्पन भोग, सोमवार को होगा कन्या भोज

Khatu-shyam-baba-sehore
सीहोर। शहर के छावनी स्थित नमक चौराहे पर नव ज्योति संगठन के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित एक शाम खाटू वाले श्याम के नाम भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक श्याम भक्ति में लीन रहे। खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और भक्तों पर पुष्प एवं इत्र की वर्षा की गई। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय के जयकारों से गूंजता रहा। श्री श्याम सखा अरदास मंडल और नव ज्योति संगठन के द्वारा आयोजित भजन संध्या में जयपुर के अभिषेक नामा, मक्सी के अमित पारिक, हांसी के लव सोनी, आदर्श दाधीच सहित स्थानीय भजन गायक उत्कर्ष अग्रवाल, अखिलेश माहेश्वरी और संतोष राठौर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। सजा दो घर को गुलशन-सा, मेरे सरकार आए हैं, मिलोगे मोहन तो बताएंगे, कितना प्यार है हमें और मीठे रस से भरियो, राधा रानी लागे जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या देर रात तक चलती रही। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और बाबा श्याम के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान नव ज्योति संगठन के अध्यक्ष हिमांशु सोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष वंश पचौरी, उपाध्यक्ष अंशुल ताम्रकार, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव गणेशा जयपुरिया, संगठन मंत्री राघव अग्रवाल और साज-सज्जा प्रभारी चंदन चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने देश-प्रदेश से आए भजन गायकों का स्वागत एवं सम्मान किया। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हवन की पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। संगठन की ओर से नवरात्रि के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: