- जनता के लिए परिषद में लड़ जाते हैं अपने शहर के पार्षद
- अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने किया पार्षदों का सम्मान
अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच पर पार्षद कमलेश राठौर ,अर्जुन सिंह राठौर, मुकेश मेवाड़ा, संतोष शाक्य,विजेंद्र परमार,विशाल राठौर,सपना मालवीय,सुनीता राय,चांदनी मालवीय,राजेश मांझी और अरुण मालवीय का शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। पार्षदों ने अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली बालिकाओं को निशुल्क गरबा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सराहना व्यक्त की और उन्होंने विधायक सुदेश राय और समाजसेवीका अरुणा राय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भी अपनी सामूहिक गरबा कला का प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें