सीहोर : सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका में लगा बहुविभागीय शिविर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

सीहोर : सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका में लगा बहुविभागीय शिविर

  • नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा-आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

Service-camp-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत  'आपकी सरकार आपके द्वारÓ के उद्देश्य से बहुविभागीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मूल शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाए गए। नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं विभागीय समस्याओं के समाधान की कार्रवाई की गई।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि  सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से आपकी सरकार आपके द्वार जैसी पहल के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर लाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सेवा सेतु अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि शहर के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने से उन्हें काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों को समय-सीमा में लाभ पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ सुधीर सिंह, श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं पार्षदों में मुख्य रूप से नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कोई टिप्पणी नहीं: