मधुबनी : छात्राओं / महिलाओं की सुरक्षा के मद्येनजर "पुलिस दीदी" स्कूटी से तैनात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

मधुबनी : छात्राओं / महिलाओं की सुरक्षा के मद्येनजर "पुलिस दीदी" स्कूटी से तैनात

Police-didi
मधुबनी, 04 अक्टूबर (रजनीश के झा) । छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई स्कूटी एवं मोटरसाईकिलों के साथ 'पुलिस दीदी' पूरी तरह मुस्तैद हैं। जिले के विभिन्न अनुमंडलों एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी स्कूलों और कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए इनकी तैनाती की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और छात्राओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उनके मन में सुरक्षा का भाव जगाना है। 'पुलिस दीदी' निर्धारित क्षेत्रों में नियमित गश्त कर छात्राओं से सीधा संवाद कर रही हैं और उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: