मधुबनी । जमुई जिला से करीब 02 वर्षों से लापता युवक को आज 02 अक्टूबर को थानाध्यक्ष, बासोपट्टी थाना द्वारा जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। युवक रेलवे पटरी के आसपास घूमते हुए मिला, जिसकी स्थिति एवं हुलिया काफी अस्त-व्यस्त थी। पुलिस द्वारा युवक को थाना लाकर बाल दाढ़ी कटवाकर एवं खाना खिलाकर नए कपड़े पहनाए गए। उक्त युवक जमुई जिला का निवासी था। उसके परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : 2 वर्षों से लापता युवक को बासोपट्टी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
मधुबनी : 2 वर्षों से लापता युवक को बासोपट्टी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें