मधुबनी : बिछड़े 03 बच्चों, 01 विक्षिप्त महिला व 01 युवती सहित 05 लोगों को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

मधुबनी : बिछड़े 03 बच्चों, 01 विक्षिप्त महिला व 01 युवती सहित 05 लोगों को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

Lost-rescue-madhubani
मधुबनी, 03 अक्टूबर (रजनीश के झा) । वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत इंद्र पूजा मेला के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए मधुबनी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विगत 03 दिनों के भीतर विभिन्न परिस्थितियों में बिछड़े एवं भटके कुल 05 व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।


मेले की भीड़ में खोए 03 मासूम बच्चों का सकुशल रेस्क्यू

02 अक्टूबर को एक परिवार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ बाजार में डॉक्टर के पास दवा लेने आया था। इंद्र पूजा मेले की अत्यधिक भीड़ के कारण तीनों बच्चे बाजार में परिजनों से बिछड़कर अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई परंतु कुछ पता नही चला। तदोपरांत इसकी सूचना अंधराठाढ़ी थाना को दी गई। सूचना दिए जाने के तुरंत बाद अंधराठाढ़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मेला क्षेत्र में सघन खोजबीन अभियान चलाया। पुलिस की तत्परता से महज 01 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया एवं सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।


नगर क्षेत्र से भटकी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया।

मधुबनी जिलान्तर्गत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रास्ता भटककर अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में पहुंच गई थी। गश्ती दल द्वारा मानवता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना लाया गया। इसके पश्चात त्वरित सत्यापन कर परिजनों से संपर्क स्थापित कर विधिवत उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।


दरभंगा से घर से निकली युवती को कमला तटबंध से सुरक्षित बरामद किया गया।

दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती दिनांक 28.09.2026 को अपने घर से निकल गई थी। जिसे अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत तारापट्टी कमला तटबंध पर असहाय अवस्था में देखा गया एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डायल-112 पर सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही डायल-112 व अंधराठाढ़ी थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पहचान व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती के परिजनों को सूचना देकर उसे सकुशल सौंप दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: