अररिया । जिले में शराबबंदी के बीच विदेशी शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक के पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शराब की बोतलें निकालने की होड़ मच गई. घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट के समीप टोल टैक्स की है. जानकारी के मुताबिक, विदेशी शराब से लदा ट्रक खरहट के पास टोल टैक्स के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया.हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए. इसके बाद आसपास के ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास पहुंच गए. घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में ग्रामीण ट्रक से शराब की बोतलें निकालते नजर आ रहे हैं. मौके पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. शराब की बोतलें लेने को लेकर लोगों में होड़ मच गई.मामले की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. अररिया के SDPO सुशील कुमार ने बताया कि ट्रक से शराब लूटे जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर शराब लूटने वालों की पहचान कर रही है. SDPO ने कहा कि शराब लूटने में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब से लदा ट्रक कहां से आ रहा था और इसे कहां ले जाया जा रहा था.
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
अररिया : शराब लदी ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की उमड़ी भीड़
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें