होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Indian-sailor-in-hormuz
होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर प्रक्षेपास्त्र हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया। ओमान में भारतीयदूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने ‘एमटी काजिमाह 3’ पर सवार पांच भारतीयों को बचाने के अभियान में मदद की और उन सभी को सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंचाया गया। उसने बचाव अभियान में लगातार सहयोग और मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।दूतावास ने इस घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यह घटना खाड़ी क्षेत्र में बढ़े हुए तनाव के बीच हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद से भारतीय नाविकों वाले कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्र का एक संकरा रास्ता है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: