मधुबनी : भाजपा माले ने बेनीपट्टी में निकाला प्रतिवाद मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

मधुबनी : भाजपा माले ने बेनीपट्टी में निकाला प्रतिवाद मार्च

Cpi-ml-benipatti-protest
बेनीपट्टी /मधुबनी, 15 अक्टुबर (रजनीश के झा) । भाकपा–माले से संबद्ध ,अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस)  के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहार में महादलितों खासकर मुशहरो पर बढ़ते सामंती और पुलिस का बढ़ते दमन अत्याचार के खिलाफ अंबेडकर चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला और लोहिया चौक से वापस आकर पुन:अंबेडकर चौक पर प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राज्य कार्यकारणी सदस्य कामरेड श्याम पंडित ने कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार दलित गरीब महादलित के टोलों में पुलिस के द्वारा जुल्म किया जा रहा है पटना ग्रामीण  पुनपुन प्रखंड के बेहरामा गांव में विगत 4 अक्टूबर2026 को सैकड़ो की संख्या में पुलिस वालों ने जाकर गिरफ्तारी व मारपीट की जिसके कारण दो लोगों का पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गया पिपरा थाना अध्यक्ष प्रिंस राय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल जाकर गिरफ्तारी की छोटी-छोटी बच्चियों के साथ मारपीट बदसलू की की गई रामू मांझी आकाश माझी को नदी में डूबा कर पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई बेहरामा मुशहरों का बस्ती है पुलिस द्वारा बरबर जघंण घटना की है 39 लोगों सहित 32 महिलाओं के साथ चार दूध मुहा बच्चो को जेल में डाल दिया है भाकपा माले ,खेग्रामस का संयुक्त उच्च स्तरीय जांच टीम 9 अक्टूबर 2026 को बेहरामा मुसहर बस्ती में पहुंचा लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की एवं इस पंचायत के नवादा घाट चौक पर सुरेश महतो जो मल्लाह जाति से आते हैं 25 सितंबरको पुलिस द्वारा बर्बर  पीटाई की गई सुरेश महतो की पत्नी बच्ची के साथ पिटाई की गई पुलिस दमन से फरेस्टेड होकर  उनके लड़का रवि कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर लिया यह पुलिस वरर्वत्ता की पराकाष्ठा है। प्रतिवाद सभा को कामेश्वर राम, सुनीता सदाय, राम अशिष राम, अनिता सदाय,उपेंदर सदाय वगैरह ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: