- आदिवासियों के हक के लिए अंत तक लड़ते रहेंगे लड़ाई : भील
सीहोर । समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष इंदिरा भील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम कोसमी के पीड़ित आदिवासी परिवारों को समर्थन दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने वन विकास निगम की कार्यवाही को घोर अत्याचार बताया। जिला अध्यक्ष इंदिरा भील ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि आदिवासियों की हक की लड़ाई अंतिम समय तक लड़ी जाएगी जब तक आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा समाजवादी पार्टी सीहोर जिले में आंदोलन करेगी। सपा जिलाध्यक्ष श्रीमती भील ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों मजदूरों गरीबों अल्पसंख्यक आदिवासियों पर निरंतर अत्याचार कर रही है बरसों से भूमि पर रह रहे आदिवासियों को बेघर किया जा रहा है और उनकी फसलों को भी नष्ट किया जा रहा है। भाजपा सरकार के द्वारा अमानवीयता की जा रही है। धरना स्थल पर बुलडोजर कारवाही की घोर निंदा करते हुए सपा नेता शिशुपाल यादव, लाखन सिंह यादव, आसाराम बाबू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के बाबू भील,ग्रामीण अध्यक्ष कृष्ण मालवीय संतोष परमार आदि मौजूद है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें