दिल्ली : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के कारण बंद किए गए मेट्रो के 12 स्टेशन खोले गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

दिल्ली : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के कारण बंद किए गए मेट्रो के 12 स्टेशन खोले गए

delhi-metro-station-open

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के सभी 12 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने पहले जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, बाराखंभा, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास बंद किए थे। डीएमआरसी ने कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खुले हैं। नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।’’ स्टेशनों के बंद रहने के दौरान राजीव चौक, मंडी हाउस, नयी दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी। ये पाबंदियां आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद लगाई गई थीं। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: