पाकिस्तान की 2035 तक चंद्रमा पर उतरने की योजना : मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

पाकिस्तान की 2035 तक चंद्रमा पर उतरने की योजना : मंत्री

pakistan-moon-project
पाकिस्तान ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को विस्तार देने की कोशिशों के तहत 2035 तक चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य रखा है। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए, इकबाल ने कहा कि चीन के साथ सहयोग से पाकिस्तान को अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का “पहला अंतरिक्ष यात्री 25 नवंबर को चीन के अंतरिक्ष केंद्र से एक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होगा, जबकि देश का लक्ष्य 2035 तक चंद्रमा पर उतरना है।” मंत्री ने कृषि, संचार, जलवायु निगरानी, ​​शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण अत्यंत आवश्यक हैं। नारोवाल में ‘स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन’ (एसयूपीएआरसीओ) के सहयोग से पहली बार ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026’ मनाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इकबाल ने कहा कि उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच उन छात्रों को शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बना रही है, जिन्हें पहले आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ता था।

कोई टिप्पणी नहीं: