नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग के बीच युवा कांग्रेस ने रविवार को एक डिजिटल अभियान शुरू किया, जिसके तहत लोगों से 'भारत के रावण के दस सिर' चुनने के लिए मतदान करने की अपील की गई है। कांग्रेस की युवा इकाई की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 'डिजिटल रावण दहन' नाम के इस अभियान के तहत लोगों से वेबसाइट ‘चलो जंतर-मंतर डॉट कॉम’ के माध्यम से उन लोगों की पहचान करने को कहा गया है, जिन्हें वे देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल से जोड़कर देखते हैं। अभियान का समापन मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वर्चुअल रावण दहन के साथ होगा। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। आईवाईसी ने छात्रों, युवा पेशेवरों और नागरिकों को अभियान की वेबसाइट के माध्यम से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
दिल्ली : युवा कांग्रेस के डिजिटल अभियान में 'भारत के रावण के दस सिर' चुनने को कहा गया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें