डी डी लापांग मेघालय के मुख्यमंत्री बने. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2009

डी डी लापांग मेघालय के मुख्यमंत्री बने.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी लापांग को राजभवन में मुख्यमंत्री पद शपथ राज्यपाल ने दिलायी।
कांग्रेस के नेतृत्व में बने मेघालय यूनाइटेड अलायंस को 37 सदस्यों को समर्थन हासिल है। इसमें कांग्रेस के 26, यूडीपी के 9 और दो निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। 60 सदस्यों वाले सदन से एक यूडीपी सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है और चार को निष्कासित कर दिया गया है। इस तरह से सदन में केवल 55 सदस्य बचे हैं।
राज्यपाल की रिपोर्ट के बाद इस साल 18 मार्च को राज्य में राष्ट्रपति लगा दिया गया था। राज्यपाल ने अपनी सिफारिश में कहा था कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था बिलकुल भंग हो गई है। इस महीने की 8 तारीख को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया था...इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला है।
कांग्रेस के ही मुकुल संगमा उप मुख्यमंत्री और पांच अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।





कोई टिप्पणी नहीं: