फ़िरोज़ शाह कोटला का मैदान ट्वेंटी ट्वेंटी मैच के लायक नहीं :- कुम्बले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अप्रैल 2010

फ़िरोज़ शाह कोटला का मैदान ट्वेंटी ट्वेंटी मैच के लायक नहीं :- कुम्बले


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु के कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान का विकेट ट्वेंटी20 मैचों के योग्य नहीं है। दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों रविवार रात मिली 37 रनों से हार के बाद कुंबले ने कहा कि नई दिल्ली में टॉस ने अहम भूमिका निभाई।

कुंबले ने कहा कि इस तरह की विकेट पर टॉस बहुत अहम हो जाता है। मेरा मानना है कि इस विकेट पर 185 रनों का लक्ष्य ज्यादा था। यह ट्वेंटी20 मैचों के लिए माकूल विकेट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयर डेविल्स ने 20 ओवरों में 184 रन बनाए थे। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 147 रन ही बना सकी।

कोई टिप्पणी नहीं: