एक विमान दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति की मृत्यु !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

एक विमान दुर्घटना में पोलैंड के राष्ट्रपति की मृत्यु !!


यूरोपीय देश पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी 96 लोगों की शनिवार को मौत हो गई।

रूस के आपातकाल सेवा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ताजा समाचार के अनुसार विमान में 132 लोगों के बाजए 96 लोग सवार थे जिनमें से 88 लोग अधिकारी दल के थे। इससे पूर्व रूस के महा अभियोजक कार्यालय की जांच समिति ने जानकारी दी थी कि विमान में कुल 132 लोग सवार थे। इस विमान दुर्घटना में राष्ट्रपति सहित सभी 96 यात्रियों की मौत हो गई। यह विमान पोलैंड की राजधानी वारसा से पश्चिमी रुस के स्मोलिंस्क हवाई अड्डे जा रहा था लेकिन गंतव्य स्थल के दो किलोमीटर पहले ही यह विमान धुंध की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रूस की क्रेमलिन प्रेस सेवा ने बताया कि राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्मोलिंस्क के स्थानीय गर्वनर सर्गेइ एनटूफिएव ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए रुसी टेलीविजन को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि विमान लैंड करने की कोशिश में पेड़ से उलझ गया और जमीन पर गिर कर टुकड़े-टुकड़े हो गया।

एंटुफिऐव ने बताया कि पायलट को मिन्स्क पर उतरने का सुझाव दिया गया था लेकिन उसने स्मोलिंस्क उतरने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा पायलट की गलती से यह दुर्घटना हुई। इस विमान में राष्ट्रपति के अलावा उनकी पत्नी मारिया, पोलैंड के सेना प्रमुख फ्रांसिसजेक गैगोर, सेन्ट्रल बैंक के गर्वनर, कई सांसद और इतिहासविद् सवार थे। दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: