प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान हेडली मुद्दे को उठाया जा सकता है !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान हेडली मुद्दे को उठाया जा सकता है !!


मुम्बई हमले के साजिशकर्ताओं में शामिल पाकिस्तान मूल के अमेरिकी आंतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली को अपने यहां लाने और उसतक सीधी पहुंच कायम करने को कटिबद्ध भारत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चार दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान इस मुद्दे को अधिकारी स्तर पर उठाएगा।

प्रधानमंत्री के साथ आए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (अवकाशप्राप्त) जेम्स जोन्स के साथ बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि हम इसे आगे बढ़ाते रहेंगे क्योंकि यह विभिन्न मुद्दों में एक मुद्दा है। हम हर अवसर पर डेविड हेडली तक पहुंचने का मुददा उठाएंगे। सूत्रों का कहना था कि भारत लश्कर के इस आतंकवादी को अपने यहां लाने को प्राथमिकता दे रहा है क्योंकि अपराध भारत में हुआ है।

सूत्रों ने कहा कि यदि इसमें समय लगता है तब भारत कानूनी प्रक्रिया के जरिए उस तक सीधे पहुंचने का प्रयास करेगा ताकि उससे मिली सूचनाएं भारत में अदालत में मान्य हों। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ रविवार को भेंट के दौरान यह मुद्दा उठाएंगे या नहीं। सिंह सोमवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय परमाणु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं।

भारत मुम्बई हमले की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए हेडली से पूछताछ करना चाहता है क्योंकि उसने पिछले ही महीने अमेरिकी अदालत में इस साजिश को रचने में अपनी भूमिका कबूली थी।
 

कोई टिप्पणी नहीं: