हेडली के पास बहुत सारी सूचनाएं हैं जो भारत के लिए महत्वपूर्ण :- ब्लैक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

हेडली के पास बहुत सारी सूचनाएं हैं जो भारत के लिए महत्वपूर्ण :- ब्लैक



हेडली-राणा मामले में भारत सरकार के साथ सूचनाओं के पूरी तरह आदान-प्रदान की अमेरिकी प्रतिबद्धता जताते हुए ओबामा प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि डेविड कोलमैन हेडली तक भारतीय खुफिया एंजेसियों को पहुंच देने के बारे में अब तक कोई फैसला नही लिया गया है ।
   
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लैक ने विदेशी संवाददाताओं को बताया कि हम इस मामले में सूचनाओं को सरकार के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि उनके डेविड हेडली तक सीधी पहुंच के बारे में अब तक कोई निर्णय नही लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग इस तरह के सहयोग की रूपरेखा पर भारत सरकार के साथ काम कर रहा है, लेकिन अब तक कोई फैसला नही हुआ है।

ब्लैक ने कहा कि हम समझते हैं कि हेडली के पास ऐसी बहुत सारी सूचनाएं हैं जोकि भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह कुछ संभावित ठिकानों की टोह ले रहा था। उन्होंने कहा कि इसलिए निश्चित रूप से भारत सरकार की इस मामले से जुड़े हर पहलू में गहरी रूचि है।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सरकार मुंबई आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अभियोजन को लेकर प्रतिबद्ध है।

हाल ही में भारत गए ब्लैक ने कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिकी संबंध के बारे में काफी कुछ कहा है और अर्थव्यवस्था खोलने के लिए दिल्ली को प्रोत्साहित किया है ताकि विदेशी निवेशक आकर्षित हों और रोजगारों का सृजन हो।
   
उन्होंने कहा कि इससे हमें भारत में अपने मित्रों को और ज्यादा निर्यात करने में मदद मिलेगी।
 

कोई टिप्पणी नहीं: