जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अप्रैल में हुई फर्जी मुठभेड़ मामले में सेना ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कथित तौर पर शामिल एक कर्नल को उसकी कमांड से मुक्त कर दिया है, वहीं एक मेजर को निलंबित करने का भी फैसला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सेना की इस कार्रवाई में चार राजपूत रेजीमेंट के कमाण्डिंग अधिकारी कर्नल डी के पठानिया को उनकी कमाण्ड से मुक्त कर दिया गया है, वहीं चार राजपूत रेजीमेंट के मेजर उपेन्द्र को निलंबित करने का फैसला किया गया है। दोनों 30 अप्रैल के इस फर्जी मुठभेड़ में कथित तौर पर आरोपी हैं।
सेना के उत्तरी कमाण्ड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी एस जैसवाल ने कहा कि कर्नल को उनकी कमाण्ड से हटा दिया गया है। दूसरे अधिकारी को फिलहाल निलंबित किया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

2 टिप्पणियां:
आईये जानें .... मन क्या है!
आचार्य जी
आतंकियों को मारने का यही मेडल मिलेगा...
एक टिप्पणी भेजें