नक्सलियों के बंद का असर रेल याता यात पर भी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जून 2010

नक्सलियों के बंद का असर रेल याता यात पर भी !!


बिहार में नक्सलियों के दो दिन के बंद का असर रेल यातायात पर पड़ा है। बंद की वजह से कम से कम नौ रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि कुछ के मार्गों में परिवर्तन कर दिया गया।

पूर्व-मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार-बरका काना सिंगरौली एक्सप्रेस, बरका काना-पटना एक्सप्रेस, और सिंगरौली-गढ़वा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने बताया, ''सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।'' बंद का असर कुछ ग्रामीण इलाकों में देखा गया, जहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। लंबी दूरी के कुछ मार्गों पर बस सेवाएं रोक दी गई हैं। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में दो दिनों के बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों ने अपने दो नेताओं शंभु जी और कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के विरोध में बंद का ऐलान किया है।