सायना दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी बन इतिहास रचा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 जून 2010

सायना दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी बन इतिहास रचा.

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्‍त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवल ने विश्‍व रैंकिंग में 3 स्‍थानों की छलांग लगाते हुए तीसरे स्‍थान पर कब्‍जा कर लिया है। सायना ने यह इतिहास गुरुवार को रचा। वो प्रथम भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो विश्‍व रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंची हैं

सायना को इंडियन ओपन ग्रांड-प्री और सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज जीतने की वजह से यह फायदा मिला। यही नहीं इंडोनेशिया में खेले जा रहे इंडोनेशियन ओपन में वो क्‍वार्टरफाइनल मुकाबले तक पहुंच चुकी हैं।

जून में लगातार दो खिताब जीतने के बाद सायना के खाते में अंक 64791.2637 हो गए। विश्‍व रैंकिंग में सायना से आगे चल रहीं खिलाडि़यों में चीन की यिहान वांग और जिन वांग हैं। ज्ञात हो कि ओलंपिक में क्‍वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय सायना ही हैं.


कोई टिप्पणी नहीं: