आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री गिरफ्तार !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री गिरफ्तार !!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आरआर पाटिल के अनुसार बाबली बैराज मामले में निषेधाज्ञा के उल्‍लंघन के चलते तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को  नांदेड़ जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले आरआर पाटिल ने शुक्रवार को तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बाबली बैराज की यात्रा के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे इलाके में कानून और व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।

पाटिल ने विधान परिषद को सूचित किया कि यदि चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घुसकर बाबली बैराज तक यात्रा करने की कोशिश की तो राज्य सरकार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। यदि जरूरी हुआ तो पुलिस नायडू को गिरफ्तार भी कर सकती है।
विधायकों और सांसदों के साथ नायडू की यह बाबली सिंचाई परियोजना तक की यह यात्रा शुक्रवार दोपहर को नादेड़ पहुंचने की संभावना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार 2.74 टीएमसी पानी नादेड़ जिले के आठ हजार हेक्टेयर इलाके को सिंचित किया जाएगा।

वर्ष 2006 में आंध्र सरकार इस परियोजना के विरोध में उच्चतम न्यायालय चली गई थी। पाटिल ने कहा कि न्यायालय ने महाराष्ट्र को बैराज बनाने की अनुमति दे दी थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 170 करोड़ के लागत की इस परियोजना में से 165 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और न्यायालय के आदेशानुसार दरवाजे अभी नहीं लगाए गए हैं।
पाटिल ने कहा चूँकि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, ऐसे में चंद्रबाबू की यह यात्रा गैरकानूनी हो गई है और इलाके में कानून तथा व्यवस्था के लिए संकट खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र का अच्छा पड़ोसी और राज्य अपने संबंधों को खत्म नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से ही आंध्र प्रदेश की ऐसी परियोजनाओं का समर्थन करता रहा है और उससे भी ऐसी ही अपेक्षा रखता है। इस मामले को विधान परिषद में शिवसेना के विधान परिषद सदस्य दिवाकर राउते ने उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं: