डायन महगाई पहुंची इकाई में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

डायन महगाई पहुंची इकाई में.

लंबे अर्से से दहाई अंकों में चढ़ी हुई खाद्य महंगाई दर गिरकर इकाई में पहुंच गई है। 17 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 9.67 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले हफ्ते यही दर 12.47 फीसदी थी। इस लिहाज से खाद्य मुद्रास्फीति में करीब ढाई फीसदी की गिरावट आई है।

महंगाई के मोर्चे पर संसद के भीतर और बाहर एकजुट विपक्ष के तीखे हमले झेल रही सरकार को इन आंकड़ों से काफी राहत मिल सकती है। समीक्षाधीन सप्ताह में आलू और प्याज सहित प्रमुख सब्जियों की कीमतों में गिरावट की वजह से खाद्य महंगाई दर ने नीचे का रुख किया है। इस दौरान आलू 46 फीसदी सस्ता हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: