अबु सलेम पर हमला !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 24 जुलाई 2010

अबु सलेम पर हमला !!

माफिया सरगना अबू सलेम पर शनिवार को मुंबई में उच्च सुरक्षा वाली ऑर्थर रोड़ जेल में दाउद इब्राहिम गिरोह के एक सदस्य ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।
एनएम जोशी मार्ग थाना के वरिष्ठ निरीक्षक वसंत ताजने ने बताया कि मुस्तफा दौसा ने सलेम पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। वह घायल हो गया और जेल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का प्रमुख अभियुक्त सलेम 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किए जाने के समय से ही दक्षिण मुंबई जेल में बंद है। वह वर्तमान में दर्जनों अन्य कैदियों के साथ जेल की बैरक नंबर 10 में बंद है। सलेम दो हत्याओं सहित नौ मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: