इंगलैंड सर्वाधिक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला देश बना !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 2 अगस्त 2010

इंगलैंड सर्वाधिक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला देश बना !!



क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड 900 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बना गया है। इंग्लैंड ने इस शानदार उपलब्धि का जश्न पाकिस्तान को रविवार को पहले टेस्ट में 354 रन के विशाल अंतर से हराकर बनाया।

वर्ष 1877 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलने की शुरुआत करने वाले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराने के साथ ही अपनी 316वीं टेस्ट जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने इसके अलावा 900 टेस्टों में 259 हारे हैं और 325 ड्रा खेले हैं।

दिलचस्प बात यह रही कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 354 रन से हराया और उसने अपनी पारी में 354 रन ही बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 262 रन पर घोषित की जबकि पाकिस्तान की दोनों पारियों में कुल योग 262 रन ही रहा। पाकिस्तान ने पहली पारी में 182 और दूसरी पारी में 80 रन बनाए।

इंग्लैंड की रनों के लिहाज से अपने टेस्ट इतिहास की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत थी जबकि पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाया। सर्वाधिक टेस्ट खेलने वालों की सूची में आस्ट्रेलिया 723 टेस्टों के साथ दूसरे, वेस्टइंडीज 465 टेस्टों के साथ तीसरे, भारत 439 टेस्टों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 359 टेस्टों के साथ पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 353 (छठे), पाकिस्तान 349 (सातवें), श्रीलंका 194 (आठवें), जिम्बाब्वे 83 (नौवें) और बांग्लादेश 68 (दसवें) स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: