खुफिया विभाग का कहना है कि चिदंबरम और पिल्लई के अलावा रमन सिंह और नवीन पटनायक नक्सलियों के निशाने पर हैं। इनके अलावा बीजेपी की कुछ वरिष्ठ नेता भी नक्सलियों की हिट लिस्ट में हैं।
नेताओं के अलावा नक्सलियों ने डीआईजी स्तर से ऊपर के कई अधिकारियों को भी अपना निशाना बनाया है। ख़बर है कि 15 अगस्त के बाद नक्सलियों ने झारखंड के जंगलों में खुफिया मीटिंग की थी जिसमें ये सभी फैसले लिये गए।
इन वारदातों के अंजाम देने वाले नक्सलियों के लिये ईनाम भी रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें