पाकिस्तान में फिर आत्मघाती हमला !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 अगस्त 2010

पाकिस्तान में फिर आत्मघाती हमला !!

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत दक्षिणी वजीरिस्तान क्षेत्र में एक मस्जिद और एक कबायली परिषद की बैठक को निशाना बनाकर किए गए दो बम हमलों में 26 लोगों की मृत्यु हो गई.
दक्षिणी वजीरिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया गया. उसमें 18 लोगों की मृत्यु हुई. आत्मघाती हमलावर ने अपने आत्मघाती जैकेट को विस्फोट में उड़ा लिया. पूर्व सांसद मौलाना नूर मोहम्मद उस वक्त वाना की एक मस्जिद में नमाजियों को प्रवचन दे रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि 18 लोगों की मृत्यु हुई और दर्जनों अन्य हमले में घायल हुए हैं.
उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और उनकी हालत गंभीर है. विस्फोट में मस्जिद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर नमाजियों के बीच था. उसने अचानक विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने कई शव और मानव शरीर के टुकड़े तथा रक्त दीवारों और जमीन पर बिखरे देखे.

स्थानीय लोगों ने मस्जिद में बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को वाना के सरकारी अस्पताल में ले गए.
मौलाना नूर मोहम्मद पिछली नेशनल असेंबली या संसद के निचले सदन में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे. उन्हें कई बार निशाना बनाया गया था लेकिन वह हर बार बाल-बाल बच गए. किसी भी समूह ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. एक अन्य घटना में आठ लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए जब बम अशांत कुर्रम कबायली क्षेत्र में कबायली परिषद की बैठक में फटा. इस विस्फोट को रिमोट कंट्रोल के जरिए अंजाम दिया गया. उस समय खोमचा इलाके में एक स्कूल के स्वामित्व के विवाद के समाधान के लिए बैठक चल रही थी. मरने वालों में एक स्कूल शिक्षक हैं जो मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे. किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने कुर्रम एजेंसी के शाल गजयान इलाके में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके ठिकानों को ध्वस्त किया.

कोई टिप्पणी नहीं: